
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ लेकर आया। कोलकाता में आयोजित बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम सहमति बन गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं उनके नाम की घोषणा की, जिसका पार्टी विधायकों ने एकमत होकर समर्थन किया। इसके तुरंत बाद शुभेंदु अधिकारी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल R. N. Ravi से मुलाकात कर विधायकों के समर्थन पत्र सौंपते हुए नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। इसके साथ ही 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी 9 मई की सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक Brigade Parade Ground में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह दिन बंगाल के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा तेज है, जिससे बंगाल की राजनीति में नए समीकरण उभर सकते हैं।
इस बीच, राज्यपाल आर.एन. रवि ने 7 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी। कोलकाता गजट में प्रकाशित आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह कदम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद उठाया गया है, जिससे राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.












