देखभाल में करुणा। ज़रूरत के समय सहयोग। हर गोआवासी के लिए स्वास्थ्य सेवा।

देखभाल में करुणा। ज़रूरत के समय सहयोग। हर गोआवासी के लिए स्वास्थ्य सेवा।

पणजी : मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ‘मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता सेल’ (Chief Minister’s Medical Assistance Cell) की शुरुआत की। यह एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य गोवा के परिवारों को बड़े चिकित्सा उपचारों के लिए आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त करने में मदद करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, मुख्य सचिव डॉ. वी. कंडावेलू (IAS), सचिव (स्वास्थ्य) यतींद्र एम. मरालकर (IAS), स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. सलीना संदीप नाइक, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के OSD मंगेश चिवटे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित rahe ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आवेदक www.goaonline.gov.in पर जाकर ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑफ़लाइन आवेदन फ़ॉर्म ‘योजना, सांख्यिकी और मूल्यांकन निदेशालय’ (DPSE) में भी उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी के लिए, टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14524 पर कॉल करें।

मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने कहा कि गोवा के पात्र निवासी किसी चिकित्सा प्रक्रिया के खर्च का 30% या अधिकतम ₹2 लाख तक (जो भी लागू हो) की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इससे गंभीर बीमारियों और विशेष उपचारों के कारण पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सहायता DDSSY (दीनदयाल स्वास्थ्य सुरक्षा योजना) के तहत मिलने वाले लाभों के अतिरिक्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि DDSSY के तहत 2 लाख से अधिक लाभार्थी हैं। हम गोआ मेडिकल कॉलेज, PHC, CHC, ज़िला अस्पतालों और सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आर्थिक तंगी समय पर इलाज मिलने में कोई बाधा न बने।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar