कन्नूर में रैली और रोड शो को मिला जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कन्नूर में रैली और रोड शो को मिला जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह कन्नूर : गोवा के राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े इन दिनों केरल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार कार्य और रैलियों में लोगो को भाजपा के किया गए विकास के कार्यों से स्थानीय लोगों को अवगत करा रही है | कुन्नूर शहर में कन्नूर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सी . रघुनाथ के समर्थन में आयोजित रैली सह रोड शो में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जहां लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर उम्मीदवार का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने झंडे-बैनर के साथ नारे लगाए और प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समर्थन जताया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कन्नूर विधानसभा क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता का भरोसा उम्मीदवार के साथ है। रोड शो के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों से संवाद भी किया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया।

रैली में बड़ी संख्या में कारीकर्ता शामिल हुए, जिसने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। आयोजकों ने इसे जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें