वास्को : वास्को विधायक कृष्णा सालकर ने वास्को क्षेत्र में जारी सड़क सुधार कार्यों का जायज़ा लेने के लिए देर रात St. Andrew Junction का दौरा किया। यह निरीक्षण सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत चल रहे हॉटमिक्सिंग कार्यों की प्रगति देखने के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों से काम की गुणवत्ता, समय-सीमा और यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए सुरक्षा उपायों और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
वास्को डा गामा में कई मुख्य सड़कों पर लंबे समय से सुधार कार्य चल रहे हैं, जिन्हें मॉनसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक ने कहा कि बारिश के मौसम में खराब सड़कों से लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि समय पर सभी प्रमुख मार्गों पर हॉटमिक्सिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि सड़क चौड़ीकरण और हॉटमिक्सिंग के साथ-साथ ड्रेनेज व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। स्थानीय लोगों ने भी देर रात चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि मॉनसून से पहले सड़कों की स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।
विधायक कृष्णा सालकर अपने क्षेत्र एक लोकप्रिय नेता है और किसी भी वक्त ज़रुरत पड़ने पर वो हमेश अपने मतदाताओं के लिए उपलब्ध होते है |
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.














