खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम

खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम

पणजी : विदेश मंत्रालय भारत सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए एशिया और खाड़ी देशों में निवेश करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है, आम लोग वेस्ट एशिया और खाड़ी क्षेत्र से जुड़े किसी भी सवाल के लिए सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। नीचे दिए गए नंबरों पर, उस क्षेत्र में मौजूद संबंधित भारतीय दूतावास से भी नीचे दिए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर का इस्तेमाल करके संपर्क किया जा सकता है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने खाड़ी देशों में फंसे अपने नागरिकों की सहायता के लिए कदम तेज कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो प्रभावित भारतीयों को समन्वित सहायता और रियल-टाइम समर्थन प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जैस्वाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगा। मंत्रालय ने जिन हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है, वे हैं: 1800118797 (टोल-फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905।

अन्य टोल फ्री नंबर तस्वीर में हैखाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar