मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने की गोवा पुलिस की प्रशंसा

12 years of Modi Govt

मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने की गोवा पुलिस की प्रशंसा

पणजी : मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बताया कि गोवा पुलिस ने एक दृढ़ और प्रेरणादायक प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित 74वीं बी.एन. मुल्लिक मेमोरियल अखिल भारतीय पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में पहुँचकर टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने गोवा पुलिस टीम से मुलाकात की और उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि, समर्पण तथा जुझारू भावना के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम के इस प्रदर्शन ने गोवा को गौरवान्वित किया है और यह पूरे राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने टीम को उनके आगे के सफर में निरंतर सफलता की कामना की!

मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने की गोवा पुलिस की प्रशंसा

GTDC Goa Tourism

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar