


डोना पौला : बिहार फाउंडेशन के गोवा चैप्टर ने 22 मार्च को उन्नत बिहार , विकसित बिहार : इंटरनेशनल सेंटर गोवा में बिहार दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में बिहार फाउंडेशन के जॉइंट सेक्रेटरी एस एन मिश्रा ने मुख्य अतिथि गोवा के डीजीपी अलोक कुमार का स्वागत किया।

इस अवसर पर गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि उन्हें बिहार की धरती से जुड़ा होने पर गर्व है और उन्होंने 115वें बिहार दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में बिहार फाउंडेशन के चेयरमैन, अवकाश प्राप्त आईएएस विनय कुमार झा तथा उपाध्यक्ष एस एन लाल ने भी उपस्थित मेहमानों के समक्ष अपने विचार साझा किए। वहीं बिहार फाउंडेशन के सचिव सरफ़राज़ आलम , एमबीबीएस ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


बिहार दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है, जो 1912 में ब्रिटिश शासन के दौरान बिहार के गठन की स्मृति में आयोजित होता है। यह दिन राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और विकास को रेखांकित करता है। इस अवसर पर “जल, जीवन, हरियाली” जैसे विषयों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
समारोह में अपने योगदान के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया और ख़ास आकर्षण रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम . बिहार से आये कलाकारों ने अपने संगीत और गायन से खूबसूरत समां बांधा |
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.













