FLAP SHAKTI : महिलाओं को फाइनेंशियल लिटरेसी और आर्थिक आज़ादी के प्रति जागरूक करने के लिए GCCI विमेंस विंग और नवेमार्ग फाइनेंशियल सर्विसेज़ की शानदार पहल

12 years of Modi Govt

इंटरनेशनल विमेंस डे

FLAP SHAKTI : महिलाओं को फाइनेंशियल लिटरेसी और आर्थिक आज़ादी के प्रति जागरूक करने के लिए GCCI विमेंस विंग और नवेमार्ग फाइनेंशियल सर्विसेज़ की शानदार पहल

पणजी : फाइनेंशियल लिटरेसी और आज़ादी के ज़रिए महिलाओं को मज़बूत बनाने के मकसद से अंतरास्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यकम का आयोजन किया गया |गोवा के होटल डेलमन में GCCI विमेंस विंग ने नवेमार्ग फाइनेंशियल सर्विसेज़ के साथ मिलकर, फाइनेंशियल लिटरेसी अवेयरनेस प्रोग्राम – FLAP SHAKTI को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली महिलाओं सम्मानित किया |

FLAP SHAKTI : महिलाओं को फाइनेंशियल लिटरेसी और आर्थिक आज़ादी के प्रति जागरूक करने के लिए GCCI विमेंस विंग और नवेमार्ग फाइनेंशियल सर्विसेज़ की शानदार पहल
सैंड्रा फर्नांडिस, अध्यक्ष, GCCI विमेंस विंग

पार्टिसिपेंट्स को उनके फाइनेंशियल ज्ञान और आत्मविश्वास को मज़बूत करने के उनके कमिटमेंट के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया | इस तरह की कोशिशें महिलाओं को सोच-समझकर फाइनेंशियल फैसले लेने और एक मज़बूत भविष्य बनाने के लिए ज़रूरी टूल्स और ज्ञान देकर मज़बूत बनाने के महत्व को फिर से दिखाती हैं।

FLAP SHAKTI : महिलाओं को फाइनेंशियल लिटरेसी और आर्थिक आज़ादी के प्रति जागरूक करने के लिए GCCI विमेंस विंग और नवेमार्ग फाइनेंशियल सर्विसेज़ की शानदार पहल

GCCI विमेंस विंग के अध्यक्ष सैंड्रा फर्नांडिस का कहना है -“आज अधिक से अधिक महिलाएं अपने वित्त का प्रबंधन कर रही है और भविष्य की योजनाए भी बना रही हैं, साथ ही महिला उद्यमियों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। महिलाएं अपने वित्तीय अधिकारों, पहुंच, समावेशन और समान वेतन के लिए लगातार आवाज़ उठा रही हैं, हालांकि अभी भी हमें काफी आगे जाना है। इस कार्यक्रम को इसी के मद्देनज़र आयोजित किया गया , जिसमे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया .”

हमारे समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके सशक्तिकरण के बिना समाज का संतुलित और प्रभावी संचालन संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। महिलाएं केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति और विकास को दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar