राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े ने गणेश चतुर्थी पर किया पूजन, लोगों से मिला अपनापन

12 years of Modi Govt

राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े ने गणेश चतुर्थी पर किया पूजन, लोगों से मिला अपनापनराज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े ने गणेश चतुर्थी पर किया पूजन, लोगों से मिला अपनापन

मापुसा : गणेश चतुर्थी उत्सव के अवसर पर राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े ने मापुसा स्थित श्री गणेश मंदिर, गणेशपुरी में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे खोरलिम, मापुसा में भाजपा के समर्पित युवा कार्यकर्ता श्रेयश वराडकर के निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं।
गोवा में गणेश चतुर्थी की एक खास परंपरा है कि घरों में गणपति विसर्जन के पश्चात लोग एक-दूसरे के घर जाकर उत्सव में शामिल होते हैं और शुभकामनाएँ साझा करते हैं। यही परंपरा यहाँ की गणेश पूजा को विशेष और अद्वितीय बनाती है।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी सांसद सदानंद तनावड़े के पैतृक आवास पर पहुँचे थे और उन्होंने परिवार संग पूजा-अर्चना की।

राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े ने गणेश चतुर्थी पर किया पूजन, लोगों से मिला अपनापन
राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े गोवा के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। जनसंपर्क और लोगों से सहज संवाद स्थापित करने की उनकी क्षमता उन्हें आम जनता के बीच विशेष स्थान दिलाती है।

संजय केंद्र के छात्रों ने उन्नत तकनीकों से पर्यावरण-अनुकूल गणेश मूर्तियों का प्रदर्शन किया

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar