
पोरवोरिम : एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा गोवा को प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने गोवा राज्य के इस उपलब्धि पर प्रसन्नता ज़ाहिर की है। कृषि मंत्री रवि नाइक और गोवा राज्य बागवानी निगम लिमिटेड के अध्यक्ष प्रेमेंद्र शेट ने मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को यह पुरस्कार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने बागवानी विकास, जैव विविधता संरक्षण और सतत कृषि नवाचार में गोवा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को मिली इस गौरवपूर्ण मान्यता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.












