
पणजी : केक आर्टिस्ट नादिया असलम गोवा में एक जाना-माना नाम है। अपने इसी हुनर की वजह से नादिया को एशिया केक ऑस्कर्स 2025 से नवाज़ा गया है। नादिया के साथ भारत के 18 और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया और अंतराष्ट्रीय पटल पर अपने अपने क्षेत्रों में बेमिसाल कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। SL institute of confectionery and culinary arts द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में ईरान , मालदीव्स , मलेशिया और श्रीलंका के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सिनामन लेकसाइड, कोलंबो, श्रीलंका में हुए इस भव्य समारोह में नादिया असलम को ‘ केक आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर’ से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर नादिया का कहना है – “एशिया केक ऑस्कर प्राप्त करना एक प्रतिष्ठित उपलब्धि है जो एक बेकर की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है और करियर विकास में सहायता करती है ।

इस खास मौके को पहले दिन प्रदर्शनी के साथ लाइव प्रतियोगिताओं के साथ जोड़ा गया और SLICCA छात्रों का स्नातक समारोह और एशिया केक ऑस्कर एक साथ संपन्न हुआ .

नादिया असलम, गोवा, की एक अग्रणी केक कलाकार और उद्यमी है। तीन बच्चों की माँ, दूरदर्शी और रचनात्मकता की मिसाल, नादिया ने बेकिंग के प्रति अपने जुनून को एक फलते-फूलते व्यवसाय ब्रांड में बदल दिया है, जिसने पूरे भारत में अनगिनत व्यक्तियों के दिलों और स्वाद पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्हें मास्टरशेफ़ जज जोड़ी, शेफ़ विकास खन्ना और रणवीर बरार के लिए केक बनाने का अवसर मिला है, दोनों ने नादिया के रचनात्मकता की प्रशंसा की और उल्लेख किया कि गोवा में उनके द्वारा बनाए गए सबसे अच्छे केक में से एक था। नादिया एक प्रमाणित केक कला प्रशिक्षक भी हैं और उन्होंने कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश आदि से 1000 से अधिक महत्वाकांक्षी केक कलाकारों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है।
https://goasamachar.in/archives/14163
https://www.arcamax.com/entertainment/entertainmenttoday/s-3751337
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.













