
पणजी : मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, सचिव स्वास्थ्य, निदेशक स्वास्थ्य, टीबी प्रमुख, डॉक्टरों और अन्य की उपस्थिति में टीबी मुक्त भारत अभियान के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने जीईएम पोर्टल के माध्यम से टीबी की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने बताया कि बैठक के दौरान निम्नलिखित विषयों पर चर्चा हुई,
– पंचायत स्तर पर टीबी की जांच, गोवा को टीबी मुक्त राज्य घोषित करने के लिए मापदंड तय करना।
– टीबी जागरूकता, पहचान, निगरानी और टीबी रोगियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम, अभियान।

उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर और समन्वित प्रयासों और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ राज्य से टीबी को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प है।
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की , जो स्टाइपेंड में वृद्धि का अनुरोध कर रहे है । मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक है और प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्णय लागू करेगी।

https://hollywoodlife.com/feature/what-days-love-island-episodes-come-out-5421403/#google_vignette
https://goasamachar.in/archives/14057
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.












