

अब गोवा स्पोर्ट्स हब की भूमिका में ! यह लीग 3 जनवरी, 2027 तक वेरना स्थित 1919 स्पॉर्ट्ज़ क्रिकेट स्टेडियम में चलेगी
मुंबई: गोवा सरकार ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के चौथे सीजन को अपना समर्थन दिया है। भारत की अग्रणी टेनिस-बॉल T10 लीग अब एक रोमांचक नए अध्याय के लिए गोवा आ रही है। सीजन 4 का आयोजन 6 दिसंबर, 2026 से 3 जनवरी, 2027 तक गोवा के वेरना स्थित 1919 स्पॉर्ट्ज़ क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। यह घोषणा मुंबई में सीजन 4 के खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) के दौरान की गई। यह लीग के राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभाव और खेल व पर्यटन के लिए भारत के प्रमुख स्थलों में से एक, गोवा के साथ इसके जुड़ाव को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
बेहतर होते खेल बुनियादी ढांचे, पर्यटन के लिए आकर्षण और बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के अनुभव के कारण, गोवा ISPL सीजन 4 के लिए एक बेहतरीन जगह है। इस साझेदारी का उद्देश्य ISPL के जमीनी स्तर (ग्रासरूट) पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के विजन को गोवा के खेल-पर्यटन लक्ष्यों के साथ जोड़ना है। साथ ही, इसका मकसद युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना, स्थानीय समुदायों को जोड़ना और लीग व इससे जुड़ी गतिविधियों के जरिए स्थानीय व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करना है।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा: “हमारा विजन एक मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है, ताकि हर स्तर पर मौजूद प्रतिभाओं को वह पहचान मिल सके, जिसके वे हकदार हैं। जमीनी स्तर पर क्रिकेट को समर्थन देने और उभरते खिलाड़ियों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की ISPL की प्रतिबद्धता हमारे इसी विजन से मेल खाती है। हमें खुशी है कि हम इस लीग को अपना समर्थन दे रहे हैं, जो अपना चौथा सीजन गोवा में लेकर आ रही है। इस तरह की पहल देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने और खेल की भावना का जश्न मनाने में योगदान देती हैं।”
सुभाष फलदेसाई, समाज कल्याण मंत्री, ने कहा: “खेल, अलग-अलग समुदायों के युवाओं के बीच समावेश को बढ़ावा देने, आत्मविश्वास जगाने और उनके लिए नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ISPL की जमीनी स्तर (ग्रासरूट) की पहल क्रिकेट को और अधिक सुलभ बनाती है। यह अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका देती है। हमें गोवा में इस लीग का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि इससे युवाओं का खेलों के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा और वे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।”
ISPL कोर कमिटी के सदस्य, सचिन तेंदुलकर ने कहा: “भारत में क्रिकेट की अपार प्रतिभा है। कई बेहतरीन और रोमांचक कहानियों की शुरुआत अक्सर सड़कों और स्थानीय मोहल्लों से ही होती है। ISPL की परिकल्पना इसी प्रतिभा को पहचानने और उभरते क्रिकेटरों को अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने का मौका देने के लिए की गई थी। जो खिलाड़ी घरेलू सर्किट तक पहुंचे हैं, उनकी प्रगति काफी उत्साहजनक है और यह इस लीग के मूल उद्देश्य को और मजबूत करती है। सीजन 4 को गोवा ले जाना इस सफर में एक और रोमांचक कदम है। मुझे उम्मीद है कि और भी नई प्रतिभाएं सामने आएंगी और अपनी पहचान बनाएंगी।”
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और ISPL कोर कमिटी के सदस्य, आशीष शेलार ने कहा: “पिछले तीन सीज़न में, ISPL ने खुद को एक खास स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी के रूप में स्थापित किया है। इसने क्रिकेट प्रशंसकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाया है और साथ ही स्ट्रीट-क्रिकेट की प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने के सार्थक रास्ते तैयार किए हैं। गोवा सरकार का समर्थन, इस लीग के बढ़ते कद और इसके दूरदर्शी लक्ष्यों की एक बड़ी स्वीकृति है। यह जुड़ाव ISPL की राष्ट्रीय पहुंच को और मजबूत करता है और भारत के खेल इकोसिस्टम में ऐसे इनोवेटिव स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है।”
ISPL कोर कमिटी के सदस्य और लीग कमिश्नर, सूरज सामत ने कहा: “सीजन 4 के लिए हमारा लक्ष्य एक यादगार क्रिकेट आयोजन पेश करना है, साथ ही गोवा और वहां के लोगों के साथ एक गहरा जुड़ाव बनाना है। गोवा सरकार के सहयोग से, हम उभरते खिलाड़ियों के लिए मौके पैदा करना चाहते हैं, स्थानीय समुदायों को जोड़ना चाहते हैं और ‘सड़क से स्टेडियम तक’ के इस सफर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। हम सरकार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं और इस सीजन को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।” 2024 में अपनी शुरुआत के बाद से, ISPL भारत की सबसे रोमांचक ग्रासरूट (जमीनी स्तर की) क्रिकेट लीग में से एक बनकर उभरी है। यह स्ट्रीट क्रिकेट के जोश और रोमांच को एक पेशेवर, स्टेडियम-आधारित फॉर्मेट में लेकर आई है। सचिन तेंदुलकर, आशीष शेलार, मीनल अमोल काले और सूरज सामत की कोर कमिटी के नेतृत्व में, इस लीग ने उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म दिया है।
इस लीग का जमीनी स्तर पर क्या असर पड़ा है, यह इरफान उमैर और विवेक शेलार जैसे खिलाड़ियों के सफर से पता चलता है, जो अब घरेलू क्रिकेट सर्किट में राज्य की टीमों तक पहुंच चुके हैं। स्ट्रीट क्रिकेट से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौके देकर, ISPL ग्रासरूट क्रिकेट और पेशेवर क्रिकेट के बीच की दूरी को लगातार कम कर रही है।
मुंबई और सूरत में पिछले सीज़न के दौरान मिले शानदार फैन सपोर्ट के बाद, अब ISPL अपने चौथे सीज़न के साथ गोवा आ रही है। यह सीज़न और भी बड़ा खेल आयोजन होने वाला है, जो देश भर के क्रिकेट फैंस के साथ और भी गहराई से जुड़ेगा।
इस लीग को सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, सूर्या और राम चरण जैसी मशहूर हस्तियों का समर्थन प्राप्त है, जो इसके आकर्षण और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहुंच को और मजबूत बनाते हैं।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के बारे में:
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) भारत का पहला टेनिस-बॉल T10 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो स्टेडियम के अंदर खेला जाता है। इसका दूसरा सीजन इस साल की शुरुआत में संपन्न हुआ। सीजन 2 में, मुंबई नए जमाने के क्रिकेट मनोरंजन का केंद्र बनी रही। इसमें छह टीमें शामिल थीं – माझी मुंबई (अमिताभ बच्चन), फाल्कन राइजर्स हैदराबाद (राम चरण), चेन्नई सिंगम्स (सूर्या), बैंगलोर स्ट्राइकर्स (ऋतिक रोशन), टाइगर्स ऑफ कोलकाता (करीना कपूर खान और सैफ अली खान) और श्रीनगर के वीर (अक्षय कुमार)। टीम मालिकों के रूप में मशहूर हस्तियों के जुड़ने से, ISPL को पूरे देश के क्रिकेट प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। यह लीग न केवल मैदान पर रोमांचक खेल पेश करती है, बल्कि खेल मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाने का भी लक्ष्य रखती है। दर्शक यहाँ एक शानदार संगीत उत्सव का आनंद ले सकते हैं, जिसमें लाइव परफॉरमेंस, ड्रोन शो और लेजर डिस्प्ले शामिल होते हैं। यह क्रिकेट के खेल और मनोरंजन का एक बेहतरीन संगम है। ISPL का उद्देश्य इस अनोखे मेल के जरिए खेल मनोरंजन के क्षेत्र को एक नई परिभाषा देना है। सीजन 3 से पहले, ISPL ने दिल्ली और अहमदाबाद की सातवीं और आठवीं टीमों को शामिल किया है, जिनके मालिक बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अजय देवगन हैं।
Follow us on social media:
https://www.youtube.com/@ispl_t10
https://www.facebook.com/ispl.t10
https://www.instagram.com/ispl_t10/
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.














