
पणजी : ‘सरकार तुमच्या दारी’ (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम के तहत, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नागरिकों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुना। इस दौरान विधायक श्री उल्हास तुएनकर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने फील्ड कर्मचारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वे प्रमुख विकास कार्यों को प्राथमिकता दें, निवास और आय प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं, और पंचों तथा सरपंचों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.












