पोरवोरिम में श्री चित्रगुप्त जी महाराज का 8वां वार्षिक पूजन समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न

पोरवोरिम में श्री चित्रगुप्त जी महाराज का 8वां वार्षिक पूजन समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न

पोरवोरिम: श्री चित्रगुप्त जी सभा, गोवा द्वारा 11 नवंबर 2026 को नोवा सिदादे क्लब हाउस, पोरवोरिम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का 8वां निरंतर वार्षिक पूजन एवं पारिवारिक मिलन समारोह अत्यंत भक्तिभाव, श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

पोरवोरिम में श्री चित्रगुप्त जी महाराज का 8वां वार्षिक पूजन समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न

समारोह में समाज के बंधुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख, शांति तथा समाज की समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता पर चर्चा हुई तथा आपसी भाईचारे और एकजुटता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

पोरवोरिम में श्री चित्रगुप्त जी महाराज का 8वां वार्षिक पूजन समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न

पूजन समारोह के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभा द्वारा आयोजक मंडल एवं कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सुचारु संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु डॉ. आशीष को विशेष धन्यवाद दिया गया। इसके साथ ही संस्था से जुड़े नए सदस्यों—श्री कुलभूषण, श्री विजय एवं श्री रोहित के विशेष सहयोग, निष्ठा एवं उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

सभा के पदाधिकारियों एवं आयोजक समिति के सभी सदस्यों के निरंतर प्रयासों से यह आयोजन भव्य एवं स्मरणीय बना। अंत में महाआरती के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद एवं प्रीतिभोज का वितरण किया गया।

श्री चित्रगुप्त जी सभा, गोवा

प्रचार एवं मीडिया प्रभारी

संपर्क: मंजुल भटनागर / संजीव सक्सेना

https://goatourism.gov.in/
EDC
Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar