Search
Close this search box.

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने दिलाया पहला मेडल

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने दिलाया पहला मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने दिलाया पहला मेडल

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया : “एक ऐतिहासिक पदक! बहुत बढ़िया! #ParisOlympics2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए@realmanubhaker को बधाई! कांस्य पदक जीतने पर बधाई। यह उपलब्धि इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!
मनु भाकर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पेरिस 2024 ओलंपिक में महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। यह पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक है और लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के बाद से भारत के लिए निशानेबाजी में पहला ओलंपिक पदक है।
इस उपलब्धि के साथ, मनु ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। इससे एक दिन पहले, वह पिछले 20 वर्षों में व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला निशानेबाज बनी थीं। मनु भाकर ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय निशानेबाज बनीं। उनसे पहले राज्यवर्धन सिंह राठौर (2004 एथेंस), अभिनव बिंद्रा (2008 बीजिंग), विजय कुमार (2012 लंदन) और गगन नारंग (2012 लंदन) ने पदक जीता था। हरियाणा के झज्जर में जन्मी मनु भाकर ने स्कूल में टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी जैसे खेलों में भाग लिया। उन्होंने ‘थांग ता’ नामक मार्शल आर्ट में भी भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते।फिर उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक के समाप्त होने के पश्चात, जब वह सिर्फ 14 साल की थीं, तब अचानक निशानेबाजी में हाथ आजमाने का फैसला किया और उन्हें यह बहुत पसंद आया। उन्होंने अपने नाम कई उपलब्धियां दर्ज़ की।
26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले पेरिस ओलम्पिक 2024 में भारत की ये शानदार शुरुआत हुईं।

https://goasamachar.in/archives/13059

https://hollywoodlife.com/2024/07/26/sandra-bullock-turns-60-and-is-grateful-for-all-the-love/

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें

  • best news portal development company in india
  • buzzopen
  • Beauty Bliss Goa
Digital Griot