
कांदोलिम : गोवा की समृद्ध पाक कला, पारंपरिक व्यंजनों और पीढ़ियों से चली आ रही पारिवारिक खानपान की परंपराओं को सामने लाने के उद्देश्य से ताज हॉलिडे विलेज रिजॉर्ट एंड स्पा, गोवा में ‘होमग्रोन हेरिटेज’ नामक विशेष आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गोवा के पारंपरिक स्वाद, संस्कृति और विरासत को समर्पित है ।
ताज हॉलिडे विलेज रिजॉर्ट एंड स्पा की ओर से आयोजित इस विशेष अनुभव को मिनी रिबेरो ने तैयार किया है। इसमें होम शेफ लुइसा फर्नांडिस, मिलाग्रिना काउटो और विनया कालंगुटकर गोवा के प्रामाणिक पारंपरिक व्यंजनों को प्रस्तुत करेंगी।
इस आयोजन के माध्यम से गोवा के घरों में पीढ़ियों से बनते आ रहे पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय स्वादों और पारिवारिक पाक परंपराओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य गोवा की सांस्कृतिक विविधता और खानपान की समृद्ध विरासत को लोगों तक पहुंचाना है। यह आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक है
गोवा के पारंपरिक व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने में मिनी रिबेरो का अहम योगदान

भारतीय व्यंजनों, विशेषकर गोवा के पारंपरिक पकवानों और स्थानीय खानपान की समृद्ध विरासत को लोकप्रिय बनाने में मिनी रिबेरो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पत्रकार, फूड क्रिटिक, लेखिका, शिक्षिका और एक्सपीरिएंशियल फैसिलिटेटर के रूप में उन्होंने भारतीय खानपान की विविधता और गोवा के पारंपरिक स्वादों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में काम किया है।
नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) की पूर्व छात्रा मिनी रिबेरो को पत्रकारिता, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, जनसंपर्क और प्रशिक्षण के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। भारत के अलावा दुबई और लंदन में भी उन्होंने विभिन्न पेशेवर भूमिकाओं में काम किया है। अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ-साथ उन्होंने स्थानीय प्रकाशनों के लिए भी पत्रकारिता में योगदान दिया है।
मिनी रिबेरो भारतीय खानपान की परंपराओं, स्थानीय स्वादों और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं। उनकी यह पहल गोवा की पाक कला और पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.













