Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री डॉ. सावंत की अगुआई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन

78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम है ‘विकसित भारत’

मुख्यमंत्री डॉ. सावंत की अगुआई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. सावंत की अगुआई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन

मोरमुगाओ : मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने विधायक संकल्प अमोनकर, कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ मोरमुगाओ में #हरघरतिरंगा अभियान के एक भाग के रूप में बाइक रैली में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अभियान में शामिल होने, स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।
देश मे गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने लगता है तो देश के नागरिकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई है जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम ‘विकसित भारत’ है, जो 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू ने एक्स पर एक पोस्ट में यह घोषणा की, जिसमें उन्होंने लाल किले और ‘विकसित भारत’ नारे को दर्शाने वाला एक पोस्टर भी साझा किया।
2047 में, भारत औपनिवेशिक शासन से अपनी आजादी का 100वां वर्ष मनाएगा।
हर घर तिरंगा अभियान से भारत सरकार देश के नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक करना चाहती है जो भी नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनते है उन्हे एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा हर साल या अभियान चलाया जाता है जिसमे देश के करोड़ो नागरिक भाग लेते है।
तिरंगा अभियान मे शामिल होने वाले लोगो को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है, इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस अभियान में देश के सभी आयु के नागरिक शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान अदा करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाया जा सके इस अभियान में भाग लेकर देश के सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

https://hollywoodlife.com/2024/08/09/travis-scott-arrested-in-paris-after-fight-with-bodyguard/

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें

  • best news portal development company in india
  • buzzopen
  • Beauty Bliss Goa
Digital Griot