Search
Close this search box.

आम चुनाव 2024 में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

आम चुनाव 2024 में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
आम चुनाव 2024 में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार को मिले स्पष्ट जनादेश के उपलक्ष्य में पार्टी केंद्रीय कार्यालय आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। 4 जून को हुए मतगणना में बीजेपी सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली पार्टी बन कर उभरी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी देशवासियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन को लोकसभा एवं आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए तथा ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और देश को विकसित भारत बनाने के अपने लक्ष्य के प्रति अपनी कटिबद्धता व्यक्त करते हुए तीसरे कार्यकाल में देशहित के लिए बड़े निर्णय लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा ,”आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ – सबका विकास के मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।”
“मैं देशभर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारों का भी अभिनंदन करता हूं। सभी की सक्रिय भागीदारी के बिना लोकतंत्र की ये विराट सफलता संभव नहीं थी। भाजपा के, NDA के हर कार्यकर्ता साथी को भी मेरा आभार!”- प्रधानमंत्री ने कहा।
1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।
“10 वर्ष पहले देश ने बदलाव के लिए जनादेश दिया था। तब देश ने हमें निराशा के गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया, काम किया। 2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने दोबारा प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद NDA का दूसरा कार्यकाल विकास और विरासत की गारंटी बन गया। 2024 में इसी गारंटी के साथ, हम जन-जन का आशीर्वाद लेने देश के कोने-कोने में गए। आज तीसरी बार जो आशीर्वाद NDA को मिला है, मैं उसके सामने विनय भाव से नतमस्तक हूं।”- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा।
आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा। हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे, तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि Women-led development हमारी सरकार के गवर्नेस मॉडल के केंद्र में रहा है। स्पोर्ट्स से स्पेस और एंटरप्रेन्योरशिप तक, हम हर क्षेत्र में माताओं-बहनों-बेटियों को नए अवसर देने के लिए काम करेंगे। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए हमेशा से, दल से बड़ा देश रहा है। सेवाभाव से बड़ी राजनीति कोई नहीं हो सकती। इसलिए हमें सेवाभाव को सर्वोपरि रखने कि परंपरा को निरंतर मज़बूत करना है।
केंद्र की NDA सरकार, सभी राज्य सरकारों के साथ, चाहें वो किसी भी दल की क्यों ना हों, मिलकर काम करेगी। विकसित भारत के लक्ष्य के लिए हम खूब मेहनत करेंगे, जमकर मेहनत करेंगे, हमारे पास रुकने का, थमने का समय नहीं है। ये राष्ट्रनीति के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है।’
मोदी ने कहा कि चुनाव आयोग ने लगभग 100 करोड़ मतदाताओं, 11 लाख पोलिग स्टेशनों, 1.5 करोड़ मतदान कर्मियों और 55 लाख वोटिंग मशीनों के साथ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव को इतनी प्रचंड गर्मी में कुशलता से संपन्न किया है। भारत की चुनावी प्रक्रिया और इस चुनावी प्रक्रिया की प्रमाणिकता पर हर भारतीय को गर्व है। भारत के इन्फ्लुएंसर्स और ओपिनियन मेकर्स को भारत के लोकतंत्र के इस सामर्थ्य को गर्व से पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत करना चाहिए। जम्मू कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर जबर्दस्त उत्साह का प्रदर्शन किया है और विश्व में भारत की चुनावी प्रक्रिया को बदनाम करने वालों को आइना दिखाया है। मैं देश के मतदाताओं और जनता जनार्दन को विजय के इस पावन पर्व पर आदरपूर्वक नमन करता हूं। मैं देशभर के सभी दलों और उम्मीदवारों का भी अभिनंदन करता हूं। सभी की सक्रिय भागीदारी के बिना लोकतंत्र के ये विराट सफलता संभव नहीं थी। मैं भाजपा एवं एनडीए के हर कार्यकर्ता साथी को भी धन्यवाद करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेली भाजपा ने जीती हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई गैर कांग्रेसी सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार सत्ता में वापस आई है। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उडीसा और सिक्किम विधानसभा चुनावों में एनडीए को भव्य विजय मिली है एवं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा उड़ीसा में सरकार बनाने जा रही है और यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भाजपा ने केरल में भी सीट जीती है। केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। कई पीढ़ियों से वो संघर्ष भी करते रहे और जनसामान्य की सेवा भी करते रहे। उन्होंने पीढ़ियों से जिस क्षण की प्रतीक्षा की थी, वो आज सफलत हो रही है। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की संख्या दोगुनी हो गई है। मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे कई राज्यों में भाजपा ने लगभग क्लीन स्वीप किया है। मैं इन सभी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभा के मतदाताओं का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूं। आंध्र प्रदेश में श्री चंद्र बाबू नायडू जी के नेतृत्व में और बिहार में श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। केन्द्र सरकार इन राज्यों के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
राष्ट्र प्रथम की भावना हमें असामान्य लक्ष्य हासिल करने का हौसला देती है और हमारे अंदर कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति उत्पन्न करती है। हमने विश्व की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। आजादी के 70 वर्ष बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल, 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर, 80 करोड़ जरूरतमंदों को निशुल्क राशन की सुविधा और करोड़ों गरीबों को आयुष्मान भारत का लाभ मिला। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी और जीएसटी जैसा सुधार हुआ। कोरोना के संकट के समय भी भाजपा ने देशहित और जनहित का फैसला लिया एवं हर दवाब से अलग हटकर कदम उठाए जिसके परिणामस्वरूप आज भारत विश्व की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बन गई है। “राष्ट्र प्रथम” की यही भावना भारत को आत्मनिर्भर बनाएगी। देशवासियों की मेहनत और गर्मी में बहाया गया पसीना मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। अगर जनता 10 घंटे काम करेगी तो मोदी 18 घंटे काम करेगा और जनता 2 कदम चलेगी तो मोदी 4 कदम चलेगा। हम भारतीय मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे एवं तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केन्द्र से लेकर पन्ना स्तर तक की भाजपा संगठन की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में अनेक चुनौतियों के बीच हिम्मत और समर्पण भाव से राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को जीते हुए इस चुनावी जंग में एनडीए को विजय दिलाई है और ये सभी कोटि कोटि अभिनंदन के पात्र हैं। आज देशवासियों ने मुझ पर, भारतीय जनता पार्टी पर और एनडीए पर बहुत बड़ी कृपा की है। मैं 140 करोड़ देशवासियों का पुनः आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने एनडीए के सभी साथियों का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। मैं इस देश के महान लोकतंत्र और महान संविधान को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।’

https://goasamachar.in/archives/12763

https://hollywoodlife.com/2024/06/04/demi-lovato-opens-up-about-feeling-defeated-during-multiple-in-patient-treatments/

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें

  • best news portal development company in india
  • buzzopen
  • Beauty Bliss Goa
Digital Griot