Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 का किया स्वागत / गोवा विधानसभा में 13 सीटें होंगी आरक्षित

पणजी : मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के पारित होने का स्वागत करते हुए कहा कि विधेयक के लागू होने पर राज्य विधान सभा में महिलाओं के लिए 13 सीटें आरक्षित होंगी।
उन्होंने कहा, “संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित करके मोदी सरकार ने देश की नारी शक्ति का सम्मान किया है।”
विधेयक को कबतक लागू किया जाएगा इस प्रश्न पर बचते नज़र आये डॉ सावंत। उन्होंने कहा, “सभी को विधेयक का स्वागत करना चाहिए क्योंकि यह देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।” यह विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करता है।
राज्यसभा में मौजूद सभी 215 सदस्यों ने विधेयक का समर्थन किया जबकि लोकसभा के 454 सदस्यों ने इसके पक्ष में और दो ने इसके विरोध में वोट किया।
गोवा एक ऐसा राज्य है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा विधानसभा चुनाव- 2022 में महिला मतदाताओं की संख्या 5,93,860 है, जबकि पुरुषों की 5,62,500 है. यानी राज्य में कुल 31,360 महिलाओं के वोट पुरुषों से ज्यादा हैं। ये आंकड़ा बताता है कि गोवा में महिलाओं के वोट की कितनी बड़ी अहमियत हैं।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें

  • best news portal development company in india
  • buzzopen
  • Beauty Bliss Goa
Digital Griot