Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोवा में स्वागत / कई अहम् कार्यक्रमों में होंगी शरीक

डाबोलिम : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवा पहुँच चुकी है। एयरपोर्ट पर गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई और मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने फूलों का गुलदस्ता देखर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति का गोवा दौरा 22 से 24 अगस्त, 2023 तक गोवा की आधिकारिक यात्रा है। 22 अगस्त, 2023 – शहीद स्मारक, आज़ाद मैदान, पणजी पर शाम 4.30 बजे पुष्पांजलि। भारत के राष्ट्रपति के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह, दरबार हॉल, राजभवन में शाम 6.30 बजे निर्धारित है। 23 अगस्त, 2023 – सुबह 10.00 बजे दरबार हॉल, राजभवन, डोना पाउला में गोवा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह और राजभवन, गोवा में गोवा के जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी । शाम 4.00 बजे असेंबली कॉम्प्लेक्स, पोरवोरिम में विधान सभा में संबोधन।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गोवा यात्रा के मद्देनज़र कुछ सड़को पर आम लोगों के लिए थोड़े समय के लिए पावंदी है यहां उन मार्गों की सूची दी गई है जिनसे यात्रियों को बचना चाहिए। इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान यात्रियों को यात्रा में सहायता के लिए, यहां उन मार्गों और क्षेत्रों की सूची दी गई है, जिन्हें सुरक्षा उपायों के कारण टाला जाना चाहिए।
इस यात्रा के दौरान, वह कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल होंगी, जिसमें राज्य विधान सभा को संबोधित करना और डोना पाउला में राजभवन के दरबार हॉल में गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करना शामिल है।
इसके अलावा, उनके यात्रा कार्यक्रम में प्रमुख स्थलों का दौरा शामिल है, जैसे कि ऐतिहासिक 17वीं सदी का पुर्तगाली किला अगुआड़ा, बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस, जिसमें सेंट फ्रांसिस जेवियर के प्रतिष्ठित अवशेष हैं, और पोंडा में प्रसिद्ध शांतादुर्गा मंदिर।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें

  • best news portal development company in india
  • buzzopen
  • Beauty Bliss Goa
Digital Griot

it companies madurai
10 advantages of computer
top 10 blanket company in india
top 10 profitable business in kolkata
best business ideas in chennai