
रोशनी वेर्णेकर
फोंडा: रोज सुबह पढ़ाई के लिए कॉमटेक कंप्यूटर अकादमी पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए 5 अगस्त का दिन कुछ अलग रहा। फ्रेंडशिप डे के मौके पर अकादमी में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। किताबों और कंप्यूटर से कुछ समय दूर विद्यार्थियों ने खेलों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और इस दौरान अकादमी का माहौल हंसी-खुशी से भर गया।
विद्यार्थियों को पढ़ाने वाला स्टाफ इस मौके पर केवल शिक्षक बनकर नहीं, बल्कि बच्चों के दोस्त बनकर उनके साथ शामिल हुआ। खेल शुरू होते ही विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। किसी की जीत पर तालियां बज रही थीं तो कोई अपने दोस्तों का हौसला बढ़ा रहा था। खेल जीतने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

कॉमटेक कंप्यूटर अकादमी की अलग-अलग बैचों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ऐसे मनोरंजक कार्यक्रमों का भी अनुभव मिलता है। इससे विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ घुलने-मिलने और पढ़ाई के बीच कुछ हल्के-फुल्के पल बिताने का मौका मिलता है। फ्रेंडशिप डे का यह छोटा-सा आयोजन विद्यार्थियों के लिए सिर्फ खेलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच दोस्ती और अपनापन बढ़ाने वाला एक यादगार पल बन गया।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.













