Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीजेपी के स्टार प्रचारक और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत का उत्तर कन्नड़ में भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के लिए किया प्रचार

मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत का उत्तर कन्नड़ के लोंगो ने जमकर स्वागत किया
मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत का उत्तर कन्नड़ के लोंगो ने जमकर स्वागत किया

बीजेपी के स्टार प्रचारक और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत का उत्तर कन्नड़ में भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के लिए किया प्रचार
करवार / उत्तर कन्नड़ : बीजेपी के स्टार प्रचारक और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत का उत्तर कन्नड़ के लोंगो ने जमकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत लोकसभा क्षेत्र उत्तर कन्नड़ के भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के लिए प्रचार करते हुए कारवार में विशाल रोड शो में शामिल हुए। उनके रोड शो में ‘जय श्री राम’ और ‘भारतमाता की जय’ के नारे लगते रहे। भारी संख्या में जुटे लोगों ने देश में प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व में विश्वास जताया और ‘मोदी मोदी ‘ के नारे लगाए।
मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत की सादगी का करिश्मा है कि वो जहाँ भी जाते है , जनता उन्हें हाथों हाथ लेती है।
लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक में 28 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव दो चरणों में मतदान होना है। 26 अप्रैल और 7 मई को होने वाले दूसरे और तीसरे चरण में 14 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। जैसे-जैसे चुनावी गतिविधियां गति पकड़ रही हैं, चुनाव प्रचार में तेजी आ गयी है।

बीजेपी के स्टार प्रचारक और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत का उत्तर कन्नड़ में भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के लिए किया प्रचार
बीजेपी के स्टार प्रचारक और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत का उत्तर कन्नड़ में भाजपा प्रत्याशी विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के लिए किया प्रचार

रोड शो में सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ सावंत ने कहा कि, “माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और कर्नाटक के लोगों के प्यार के साथ, उत्तर कन्नड़ ‘अबकी बार 400 पार का हिस्सा होगा।”
28 लोकसभा सीट में 5 संसदीय सीट अनुसूचित जाति और 2 उमीदवार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरा है कर्नाटक राज्य का ये जिला। उत्तर कन्नड़ जिला कर्नाटक राज्य का 5वां सबसे बड़ा जिला है। जिले में घने जंगल है , 12 महीनो तक बहने वाली नदियाँ है और प्रचुर वनस्पति और जीव और लगभग 140 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा के साथ विविध भौगोलिक विशेषताएं हैं।
उत्तर कन्नड़, जिसे उत्तरी कनारा भी कहा जाता है, भारत के कर्नाटक राज्य में एक कोंकण जिला है। इसकी सीमा उत्तर में गोवा राज्य और बेलगाम जिले, पूर्व में धारवाड़ जिले और हावेरी जिले, दक्षिण में शिमोगा जिले और उडुपी जिले और पश्चिम में अरब सागर से लगती है। कारवार शहर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है।

बीजेपी के स्टार प्रचारक और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत
बीजेपी के स्टार प्रचारक और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत

इसकी कुल भूमि 10.25 लाख हेक्टेयर है, जिसमें 8.28 हेक्टेयर वन भूमि है। और केवल लगभग 1.2 लाख हेक्टेयर भूमि (लगभग 10%) कृषि/बागवानी के अंतर्गत है। उत्तर कन्नड़ 350 से 525 तक कदंब साम्राज्य का घर था। उन्होंने बनवासी से शासन किया। चालुक्यों द्वारा कदंबों की अधीनता के बाद, जिला चालुक्य, राष्ट्रकूट, होयसला और विजयनगर साम्राज्य जैसे साम्राज्यों के क्रमिक शासन के अधीन आ गया। कहा जाता है कि प्रसिद्ध मोरक्कन यात्री इब्न बतूता हुन्नुर में नवायथ सुल्तान जमाल अल-दीन के संरक्षण में जिले में कुछ समय के लिए रुके थे।
यह स्थान वर्तमान में होसपट्टन के नाम से जाना जाता है और होन्नावर शहर में स्थित है। यह जिला 1750 के दशक में मराठा साम्राज्य के शासन में आया और बाद में मैसूर साम्राज्य का हिस्सा बन गया, जिन्होंने 1799 में चौथे मैसूर युद्ध के समापन पर इसे अंग्रेजों को सौंप दिया। यह शुरुआत में मद्रास प्रेसीडेंसी में कनारा जिले का हिस्सा था। 1859 में जिले को उत्तर और दक्षिण कनारा जिलों में विभाजित किया गया था। अंग्रेजों ने अंततः 1862 में उत्तर कन्नड़ जिले को बॉम्बे प्रेसीडेंसी में स्थानांतरित कर दिया।

https://goasamachar.in/archives/12550

दक्षिण गोवा में सिकेरा के जन्मदिन

 

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

  • best news portal development company in india
  • buzzopen
  • sanskritiias