
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद सदानंद सेठ तानावड़े ने संसद के 271वें मानसून सत्र में गोवा और राष्ट्रीय विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे राज्यसभा में उठाए। उन्होंने गोवा में हाई-स्पीड इंटरनेट और मोबाइल-ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, केंद्रीय मत्स्य योजनाओं के अमल, प्रधानमंत्री जन मन गारंटी बीमा योजना (PMSGMBY) के तहत किफायती वित्तीय सहायता और योजना की प्रगति, पाइपलाइन अवसंरचना के नियमन एवं डीम्ड क्लीयरेंस, राष्ट्रीय विद्युत नीति-2026 के मसौदे, डिस्कॉम सुधार तथा पीएम श्री स्कूल योजना जैसे विषयों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रश्न पूछे।
इन प्रश्नों को संचार, गृह, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, शिक्षा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालयों के समक्ष रखा गया। संबंधित मंत्रालयों ने इन सभी प्रश्नों के आधिकारिक उत्तर भी उपलब्ध कराए हैं।
सांसद तानावड़े ने संसद के माध्यम से गोवा में डिजिटल कनेक्टिविटी, शिक्षा, मत्स्य क्षेत्र, ऊर्जा और आधारभूत ढांचे से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके प्रश्नों में राज्य के विकास से जुड़े विषयों के साथ राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों को भी शामिल किया गया।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.












