
गोवा समाचार ब्यूरो
वास्को/चिकालिम: चिकालिम के सरपंच कमला प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन (28 जुलाई) को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित करते हुए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने डबोलिम के सरकारी विद्यालय के उन्नत परिसर का उद्घाटन किया। यादव के सहयोग से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया गया तथा इसे कक्षा 5 से बढ़ाकर कक्षा 10 तक अपग्रेड किया गया है। इसके परिणामस्वरूप विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 48 से बढ़कर 150 से अधिक हो गई है।
कमला प्रसाद यादव की समाज सेवा की प्रेरणा उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय श्रीमती गोमती देवी यादव से मिले संस्कारों से मिली। दया, विनम्रता, ईमानदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने गोमती फ़ाउंडेशन की स्थापना की, जो शिक्षा, जनकल्याण और सतत सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।
फ़ाउंडेशन के माध्यम से हर वर्ष मुरगांव (मोर्मुगांव) तालुका के विभिन्न विद्यालयों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के दस विद्यार्थियों की संपूर्ण शिक्षा का खर्च उठाया जाता है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क बस सेवा और विद्यालयों की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में भी फ़ाउंडेशन सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

सार्वजनिक जीवन में सरपंच की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ कमला प्रसाद यादव रियल एस्टेट परियोजना ‘रतन एन्क्लेव’ से जुड़े हैं तथा वेरना स्थित निजी ‘1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम’ के प्रबंधन का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
समाज सेवा, शिक्षा और सामुदायिक विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती है। गोवा समाचार परिवार की ओर से कमला प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.














