6 सितंबर को होगा गोवा में ‘बिहार डेवलपमेंट समिट 2026’

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को सौपा गया औपचारिक निमंत्रण

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए गोवा में जुटेगा वैश्विक मंच

 

6 सितंबर को होगा गोवा में 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026

लेट्स इंस्पायर बिहार !

6 सितंबर 2026 को गोवा के रविन्द्र भवन में Let’s Inspire Bihar के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे ‘बिहार डेवलपमेंट समिट 2026’ के लिए गोवा चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इसपर मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने प्रसन्नता जाहिर की और शुभकामनाएं दी |

यह समिट गोवा एवं आसपास के क्षेत्रों में रह रहे मूल बिहारवासियों के लिए विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में सहभागी बनने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।

पणजी : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा शुरू किया गया जन-आंदोलन ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अब गोवा में रहने वाले बिहार मूल के लोगों को एक साझा मंच पर लाने जा रहा है। शिक्षा, समता और उद्यमिता के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ चल रहे इस अभियान से देश-विदेश में लाखों लोग जुड़ चुके हैं। इसी कड़ी में ‘बिहार डेवलपमेंट समिट 2026’ का आयोजन 6 सितंबर 2026 को रवींद्र भवन, वास्को (गोवा) में सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा।

https://goatourism.gov.in/

आयोजकों के अनुसार, इस समिट में गोवा में रह रहे बिहार मूल के लोगों के साथ-साथ देश और विदेश से उद्योगपति, निवेशक, उद्यमी, नीति-निर्माता, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। समिट का उद्देश्य बिहार के समग्र विकास के लिए वैश्विक सहयोग, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देना है।

EDC

‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान का मुख्य फोकस शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समता और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर है। अभियान के अंतर्गत बिहार के 16 से अधिक जिलों में निःशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ स्वयंसेवियों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कृषि, जैविक खाद्य, वस्त्र निर्माण तथा अन्य लघु एवं मध्यम उद्योगों (SMEs) में निवेश और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान समाज से जाति और धर्म आधारित संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर ज्ञान, कर्म और सामाजिक एकता के प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने का भी संदेश देता है।

समिट के दौरान वैश्विक निवेश, उद्यमिता, स्टार्टअप इकोसिस्टम और बिहार की आर्थिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें निवेशकों और उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग, प्रेरणादायक मुख्य भाषण, विशेषज्ञों के पैनल डिस्कशन, स्टार्टअप पिच, बिजनेस एक्सपो तथा बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करने के लिए विशेष हेरिटेज प्रस्तुति भी होगी।

आयोजकों का कहना है कि उनका विजन एक ऐसे समृद्ध बिहार का निर्माण करना है, जहाँ शिक्षा सभी के लिए सुलभ हो, समाज में समान अवसर उपलब्ध हों और उद्यमिता को आवश्यक समर्थन मिले। उनका मानना है कि यदि बिहार की प्रतिभा, ज्ञान, संसाधन और वैश्विक नेटवर्क एक साथ आएं, तो राज्य न केवल देश बल्कि दुनिया के लिए भी विकास का प्रेरक मॉडल बन सकता है।

गोवा में आयोजित होने वाला यह समिट बिहार के विकास के लिए विचारों, निवेश और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच बनने की उम्मीद है, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और प्रवासी बिहारी राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और गोवा समिट में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें।

https://www.facebook.com/share/p/1DKu6eVyxW/

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar