मडगांव में ‘वेलनेस अपॉर्चुनिटी मीटिंग’ संपन्न, युवाओं को स्वरोजगार और बेहतर स्वास्थ्य का मिला संदेश

EDC

मडगांव में 'वेलनेस अपॉर्चुनिटी मीटिंग' संपन्न, युवाओं को स्वरोजगार और बेहतर स्वास्थ्य का मिला संदेश

रिपोर्टर : रोशनी राामदास वर्णेकर 

मडगांव : स्थानीय फातोर्डा स्थित ‘द वेन्यू’ में रविवार 12 जुलाई को एक भव्य ‘वेलनेस अपॉर्चुनिटी मीटिंग’ (WOM) का आयोजन किया गया। हर्बालाइफ इंडिया के 26 सफल वर्षों के सफर के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को वेलनेस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस एक दिवसीय संगोष्ठी में पूरे गोवा और आस-पास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में एसोसिएट्स, युवाओं और जागरूक नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रख्यात वेलनेस मेंटर्स कपिल एवं अनीता पाटिल (मिलियनेयर टीम – 7500) ने दीप प्रज्वलित कर सत्र की शुरुआत की।

अपने संबोधन में मुख्य वक्ताओं ने आधुनिक जीवनशैली में संतुलित पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे सही खान-पान और नियमित दिनचर्या से न केवल गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है, बल्कि वेलनेस को एक सफल करियर के रूप में अपनाकर आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है।

दिनभर चले विभिन्न ज्ञानवर्धक सत्रकार्यक्रम को तीन मुख्य सत्रों में विभाजित किया गया था। सुबह के पहले सत्र में पोषण विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न हेल्थ प्रोडक्ट्स के वैज्ञानिक फायदों और उनकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए एक विशेष ‘न्यूट्रिशन शेक ब्रेक’ रखा गया। दोपहर के अंतिम सत्र में एडवांस्ड लीडरशिप और बिजनेस मैनेजमेंट पर केंद्रित एक व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें नए उद्यमियों को बाजार की चुनौतियों और उनसे निपटने के गुर सिखाए गए।

अचीवर्स का हुआ सम्मानइस दौरान पिछले महीने (मई और जून) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेहतरीन परफॉर्मेंस लीडर्स और वीआईपी क्वालिफायर्स को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों ने एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar