
पणजी : मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ’12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ के मौके पर मीडिया से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक कल्याण, युवा शक्ति, किसान कल्याण, नारी शक्ति, डिजिटल इंडिया और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव देखा है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने बताया कि ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत गोवा ने भी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, राष्ट्रीय संस्थानों और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से शानदार प्रगति की है। साथ ही, भारत सरकार से टैक्स डिवोल्यूशन (कर हस्तांतरण), ग्रांट्स-इन-एड (सहायता अनुदान) और कैपिटल असिस्टेंस (पूंजीगत सहायता) में बढ़ोतरी के जरिए बेहतर वित्तीय सहयोग भी मिला है।
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfNariShakti
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.












