जोजिला सुरंग परियोजना: जोजिला सुरंग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करेगी

क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा को गति मिलेगी

जोजिला सुरंग परियोजना: जोजिला सुरंग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करेगी

राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर बाल्टल और मिनमर्ग के बीच बन रही लगभग 14 किलोमीटर लंबी दोनों ट्रैफ्बेस आने जाने वाली ज़ोजिला सुरंग भारत की सबसे महत्वाकांक्षी पर्वतीय अवसंरचना परियोजनाओं में से एक है। इसे लगभग 6,800 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। 2,900 मीटर से 3,310 मीटर की ऊँचाई पर निर्मित यह परियोजना दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण भूभागों में से एक में एक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करती है।

भारी हिमपात, प्रतिकूल मौसम और जटिल भूवैज्ञानिक चुनौतियों के बावजूद, इंजीनियरों, श्रमिकों, सलाहकारों, ठेकेदारों, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) और अन्य हितधारकों के प्रयासों से परियोजना में निरंतर प्रगति हुई है। श्री गडकरी ने इस सफल कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई दी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों कारगिल जिले के मीनामर्ग में जोजिला सुरंग परियोजना के पूर्वी प्रवेश द्वार पर मुख्य सुरंग के ऐतिहासिक शुभारंभ को देखा। नितिन गडकरी ने कहा कि सुरंग में आधुनिक वेंटिलेशन सिस्टम, स्वचालित अग्नि पहचान प्रणाली, उन्नत सीसीटीवी निगरानी और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और कुशल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए क्रॉस-पैसेज सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हिमपात और भूवैज्ञानिक चुनौतियों से निपटने के लिए इस परियोजना में आठ कट-एंड-कवर खंड, चार पुल, 40 पुलिया, हिम दीर्घाएँ, कैच डैम, हिमस्खलन सुरक्षा संरचनाएँ, पहुँच मार्ग और अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएँ शामिल हैं।

गडकरी ने कहा कि जोजिला सुरंग की सफल स्थापना एक नए भारत के उदय का प्रतीक है जो भौगोलिक चुनौतियों को विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय प्रगति के अवसरों में परिवर्तित करता है।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

EDC

और पढ़ें

Majhe Ghar