
पणजी : प्रसिद्ध लेखिका, स्तंभकार, उद्योगपति और चार्टर्ड अकाउंटेंट पल्लवी सलगाओंकर की नई पुस्तक का लोकार्पण समारोह गुरुवार शाम पणजी स्थित टर्मिनल लाउंज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर साहित्य, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि, सिओलिम की विधायक श्रीमती डेलिला लोबो और सम्मानित अतिथि श्रीमती प्रतिमा धोंड (GCCI की अध्यक्ष) तथा श्री मंगरीश रायकर (एसोचैम के पूर्व चेयरमैन) और अन्य गन–मान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस शाम को खास बना दिया।
समारोह में वक्ताओं ने पल्लवी सालगांवकर की बहुआयामी उपलब्धियों और उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता के कारण पल्लवी ने साहित्य और उद्योग, दोनों क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
कार्यक्रम के दौरान उनकी चर्चित पुस्तक “Enterprise India” का भी उल्लेख किया गया, जिसे नए उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और व्यवसाय की दुनिया में कदम रखने वाले युवाओं के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शक माना जाता है। पुस्तक को व्यावहारिक अनुभव, व्यवसायिक दृष्टिकोण और प्रेरणादायक विचारों का महत्वपूर्ण संकलन बताया गया।

वक्ताओं ने उनकी नई पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पल्लवी सालगांवकर अपनी लेखनी, अनुभव और ज्ञान के माध्यम से नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरित कर रही हैं तथा उद्यमिता और नेतृत्व के क्षेत्र में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर “Enterprise India” के आकर्षक और प्रभावशाली कवर पृष्ठ की भी सराहना की गई। पुस्तक के आवरण की रचनात्मक प्रस्तुति के लिए उनके पुत्र को विशेष रूप से बधाई दी गई, जिन्होंने पुस्तक की विषयवस्तु को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम का समापन लेखिका के उज्ज्वल भविष्य और उनकी आगामी साहित्यिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों की कामना के साथ हुआ।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.














