गोवा शैकथॉन 2026

“आज गोवा सिर्फ़ एक पर्यटन स्थल से आगे बढ़कर इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, क्रिएटिविटी और फ़्लेक्सिबल वर्क कल्चर का केंद्र बन रहा है। युवा पीढ़ी की बदलती आकांक्षाओं के साथ, गोवा स्टार्टअप्स, को-वर्किंग इकोसिस्टम, डिजिटल इंफ़्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट की पहलों के ज़रिए नए अवसर पैदा कर रहा है।”- मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत
पणजी : गोवा शैकथॉन, गोवा के मशहूर बीच शैक्स (झोपड़ियों) को मिलकर काम करने की जगहों में बदलकर, पारंपरिक हैकथॉन के तरीके को एक नया रूप देता है। यह पहल इनोवेशन, रिमोट वर्क, टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव एंटरप्रेन्योरशिप के केंद्र के रूप में गोवा के बढ़ते महत्व को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बागा बीच पर, कैबिनेट मंत्री रोहन खौंटे, विधायक माइकल लोबो, सालिगाओ के विधायक केदार नाइक, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, स्टार्टअप लीडर्स, उद्यमियों और युवा इनोवेटर्स की उपस्थिति में, गोवा पर्यटन और सूचना प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा आयोजित ‘गोवा शैकाथॉन – वर्क फ्रॉम गोवा’ पहल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 3D प्रिंटिंग और ड्रोन टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षुओं, ‘महिला सशक्तिकरण अभियान’ के तहत उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं, गोवा के क्रिएटिव समुदाय के सदस्यों और राज्य में नवाचार तथा प्रौद्योगिकी-आधारित पहलों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।


गोवा सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग (DITE&C), 21 और 22 मई 2026 को बागा बीच पर पहला ‘गोवा शैकथॉन’ आयोजित किया । समुद्र के किनारे होने वाला यह दो-दिवसीय ‘वर्ककेशन’ (काम और छुट्टी का अनुभव) देश भर से स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स, क्रिएटर्स, डिजाइनर्स, छात्रों और रिमोट प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने का बेहतरीन प्रयास रहा |
इस कार्यक्रम के पहले दिन का विषय ‘Hustle and High Tides’ रहा , जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कहानी कहने की कला, संचार और गोवा से ही कंपनियाँ बनाने जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। दूसरे दिन का विषय ‘Creators and Coastlines’ था , जिसमें क्रिएटिविटी, डिजाइन के लिए AI, वॉइस मॉड्यूलेशन, संचार और लगातार बढ़ रही ‘क्रिएटर इकॉनमी’ पर खास ध्यान दिया गया ।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.














