Search
Close this search box.

गोवा के युवा और लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत पेन रायगढ़ में


रायगढ़: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने आज पेन रायगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को सम्बोधित किया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत इन दिनों देश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने महाराष्ट्र के मावल और रायगढ़ में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डॉ प्रमोद सावंत ने फिर एक बार मोदी और अब की बार 400 पार का नारा बुलंद किया।

इस कार्यक्रम में पेण के विधायक रवींद्र पाटिल, धैर्यशील पाटिल, अतुल कालसेकर सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक रवींद्र पाटिल ने भाषण दिया। इसके अलावा प्रमुख नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने विधायक पाटिल के भाषण की सराहना की।
बहरहाल, देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आम चुनाव से पहले नेताओं की राजनीतिक दलों में आवाजाही चालू है। आज एक तरफ झारखंड के सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस-एनपीपी के चार एमएलए और ओडिशा में पटनायक के करीबी की भी भाजपा में एंट्री हो गई है। पहले ही तमिलनाडु कांग्रेस से विधायक रहीं एस विजयधरानी बीजेपी में शामिल हो गईं।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें

  • best news portal development company in india
  • buzzopen
  • Beauty Bliss Goa
Digital Griot