गोवा में 4 से 8 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव का आयोजन

देश – दुनिया की चुनिंदा पुस्तकों का लगेगा मेला गोवा में

गोवा में 4 से 8 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव का आयोजन
Left to right Nina Naik, Kiran Thakur, Dashrath Parab.

पणजी – नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT), भारत, लोकमान्य सांस्कृतिक फाउंडेशन के सहयोग से4 से 8 फरवरी 2026तक बांदोड़कर स्टेडियम, कांपल, पणजी में एक भव्य राष्ट्रीय स्तर के पुस्तक महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह गोवा में अपनी तरह का पहला बड़े पैमाने का पुस्तक महोत्सव होगा।
इस महोत्सव में देशभर से 250 से अधिक प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता अपने स्टॉल लगाएंगे। पाठकों को विभिन्न विषयों की पुस्तकों के साथ-साथ प्रसिद्ध लेखकों, कवियों और साहित्यकारों के विचार सुनने का अनूठा अवसर मिलेगा।
विशिष्ट अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत होंगे और साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख नेता और विचारक भी इस समारोह में शामिल होंगे।
NBT यानी नेशनल बुक ट्रस्ट देश के चुनिंदा प्रमुख स्थलों पर प्रतिवर्ष ऐसे महोत्सव आयोजित करता है। पुणे में आयोजित हालिया पुस्तक महोत्सव में लगभग ₹50 करोड़ की पुस्तकों की बिक्री हुई और 8 लाख से अधिक लोग शामिल हुए।
महोत्सव में हर उम्र के लोंगो के लिए कुछ विशेष है। विशेष पवेलियन के अतिरिक्त दो मंच होंगे। एक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूसरे पर साहित्यिक चर्चाएँ होंगी। बाल कोना होगा , जिसमे बाल रंगमंच, कहानियाँ और बाल साहित्य का विशेष प्रदर्शन होगा। स्थानीय सहभागिता, मराठी, कोंकणी और अंग्रेज़ी के साहित्यकारों की भागीदारी, गोवा के लेखकों का सम्मान, फूड फेस्टिवल, जहा होगा गोवन व्यंजनों स्वाद।

Shriniketan schoolEDC Financial Assistance ad A4 Magazine ad - PRINT - 16 july_page-0001
आयोजन और नेतृत्व
पिछले दो महीनों से स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हैं। यह आयोजन केंद्र सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, गोवा सरकार, समर्थ युवा फाउंडेशन (पुणे) और लोकमान्य सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। NBT के अध्यक्ष मिलिंद मराठे और निदेशक युवराज मलिक ने दिशा-निर्देश दिए हैं। गोवा में स्थानीय आयोजन की विशेष जिम्मेदारी गोवा के वरिष्ठ किरण ठाकुर को सौंपी गई है, जबकि प्रो. भूषण भावे NBT के प्रमुख प्रतिनिधि हैं।
आयोजकों ने गोवा के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पुस्तक प्रेमियों से इस महोत्सव में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। पुस्तक महोत्सव का आधिकारिक कार्यालय हाल ही में गोवा के शिक्षा सचिव प्रसाद लोलेकर (IAS) द्वारा उद्घाटित किया गया। यह कार्यालय इंस्टीट्यूट मेनेज़ेस ब्रागांज़ा भवन के भूतल पर स्थित गोमंतक साहित्य सेवक मंडल हॉल में है।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें