नितिन नबीन भाजपा के नए अध्यक्ष निर्वाचित, सांसद सदानंद तनावड़े ने दी शुभकामनाएं

नितिन नबीन भाजपा के नए अध्यक्ष निर्वाचित
सांसद सदानंद तनावड़े ने दी शुभकामनाएंपणजी : राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े ने दिल्ली में भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बीजेपी के नए ऊर्जावान अध्यक्ष नितिन नबीन को आने वाले दिनों में बड़ी सफलता और सशक्त नेतृत्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
नितिन नबीन ने मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया और पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पार्टी के मामलों में वे एक कार्यकर्ता हैं और “माननीय नितिन नबीन जी” उनके मुखिया हैं।’
नितिन नबीन ने 20 जनवरी, मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा गोवा की मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत की साथ भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।

नितिन नबीन भाजपा के नए अध्यक्ष निर्वाचित
सांसद सदानंद तनावड़े ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा कई केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और इस पद पर चुने जाने वाले सबसे युवा नेता हैं।
नितिन नबीन के इस पद के लिए उनके अलावा कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं था। वे दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार विधानसभा के चार बार विधायक रहे नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। उनके पिता बिहार की राजनीती में साफ़ छवि वाले लोकप्रिय नेता थे। पिता के निधन के बाद 2006 में नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और बताया जाता है कि उन्होंने पटना पश्चिम उपचुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। 45 वर्ष की आयु में, नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा नेता है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद इससे पहले पार्टी नेता जेपी नड्डा के पास था, जिन्हें 20 जनवरी, 2020 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्हें पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और फिर पूरे तीन साल का कार्यकाल दिया गया, जिसे बाद में जून 2024 तक बढ़ा दिया गया।
बहरहाल, अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नितिन नबीन को देश भर से शुभकामनाएं मिल रहे है।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें