चित्रगुप्त सभा गोवा ने नववर्ष का भव्य आयोजन किया

चित्रगुप्त सभा गोवा ने नववर्ष का भव्य आयोजन किया

गोवा : चित्रगुप्त सभा गोवा द्वारा 11 जनवरी 2026 को सुखसागर बीच रिसॉर्ट में नववर्ष का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभा के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पहली बार निर्धारित समय पर अधिकतम सदस्यों की उपस्थिति एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही।
कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन श्रीमती पूजा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की। यात्रा पूर्ण करने के उपरांत भी समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए रामस्वरूप जी को विशेष धन्यवाद दिया गया। साथ ही, सौरभ जोहरी जी के सतत सहयोग की भी सराहना की गई।
सभा के कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु डॉ. आशीष को विशेष धन्यवाद दिया गया। यह आयोजन आपसी सौहार्द, एकता एवं सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें