गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने एएनआई चेयरमैन प्रेम प्रकाश की पुस्तक ‘हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड’ का किया लोकार्पण


आयोजन में जुटे शहर की नामचीन हस्तियां

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने एएनआई चेयरमैन प्रेम प्रकाश की पुस्तक ‘हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड’  का किया लोकार्पण

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल (एएनआई) के चेयरमैन, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक प्रेम प्रकाश की पुस्तक ‘हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड’ के नए संस्करण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ सावंत ने प्रेम प्रकाश की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े उन ऐतिहासिक तथ्यों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि यह कृति विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का सच्चा इतिहास पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। इस आयोजन में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. सावंत ने कहा कि इतिहास का निष्पक्ष और तथ्यपरक दस्तावेजीकरण राष्ट्र की चेतना को मजबूत करता है और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक पाठकों को इतिहास के अनछुए पहलुओं से अवगत कराएगी।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने एएनआई चेयरमैन प्रेम प्रकाश की पुस्तक ‘हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड’  का किया लोकार्पण
एहसास वुमन ऑफ गोवा गौरप्रिया पाई काने, वैशाली जोशी और श्रुति जुवरकार

पुस्तक विमोचन संयुक्त रूप से एहसास वुमन ऑफ गोवा की प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, लेखक प्रेम प्रकाश, रंजीत फिलिपोज़ (सीनियर वीपी, IHCL–ताज होटल्स) और विवेक बत्रा (ग्रुप क्लस्टर मैनेजर, ताज सिदादे) द्वारा किया गया। इस मौके पर अंजू टिंबलो, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, फोमेंटो रिसॉर्ट्स एंड होटल्स प्रा. लि. भी मौजूद रही।
गोवा में प्रभा खेतान फाउंडेशन की पहल “किताब” के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में ‘एहसास वुमन ऑफ गोवा’ की गौरप्रिया पाई काने के स्वागत भाषण दिया, लेखक प्रेम प्रकाश के साथ वैशाली जोशी (एहसास वुमन ऑफ गोवा) की बातचीत और कार्यक्रम का समापन एहसास वुमन ऑफ गोवा की श्रुति जायसवाल जुवरकर द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

श्रीनिवास डेम्पो
अंजू टिंबलो

इस अवसर पर श्री रंजीत फिलिपोज़ ने लेखक प्रेम प्रकाश को सम्मानित किया, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद सावंत को श्री श्रीनिवास डेम्पो द्वारा सम्मानित किया गया—जो शाम के यादगार क्षणों में से एक रहा।

Shriniketan schoolEDC Financial Assistance ad A4 Magazine ad - PRINT - 16 july_page-0001
यह साहित्यिक संध्या ताज सिदादे दे गोवा हेरिटेज में 5 जनवरी 2026 को आयोजित की गई, जो इस कार्यक्रम का आतिथ्य सहयोगी रहा। एहसास वुमन ऑफ गोवा के सहयोग से आयोजित इस आयोजन में शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत की विशिष्ट उपस्थिति देखने को मिली।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें