‘अस्तुरी 2026’
महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण की दिशा में GCCI महिला विंग का सराहनीय प्रयास

पणजी : गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (GCCI) की महिला विंग द्वारा दो दिवसीय भव्य प्रदर्शनी ‘अस्तुरी 2026’ का आयोजन 3 और 4 जनवरी 2026 को आज़ाद मैदान, पणजी, गोवा में किया गया। यह कार्यक्रम GSRLM–DRDA के सहयोग से आयोजित हुआ .

अस्तुरी 2026 का उद्घाटन समारोह सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री वर्षा उसगांवकर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वही पणजी के मेयर रोहित मोनसेराते, प्रेमराज शिरोडकर, निदेशक, ग्रामीण विकास एवं GSRLM विशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिमा ढोंड, अध्यक्ष, GCCI, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सैंड्रा फर्नांडिस, अध्यक्ष , महिला विंग, जीसीसीआई भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अस्तुरी 2026 GCCI महिला विंग के सबसे बहुप्रतीक्षित वार्षिक आयोजनों में से एक है, जो उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। इस प्रदर्शनी में गोवा के स्थानीय उद्यमियों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया जिससे उद्यमिता और नवाचार की भावना को मिला।

‘अस्तुरी’ महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देस्य से किया गया जीसीसीआई का यह एक सराहनीय प्रयास है।

Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.











