गोवा का ‘व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट’ डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट लक्ज़री लोकेशन

जब ‘INDIA SAYS I DO ‘ !!
‘वेड इन इंडिया ‘ सिर्फ गोवा के ‘व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट’ में

गोवा का 'व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट' डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट लक्ज़री लोकेशन
मोरजिम / नई दिल्ली : जब दुनिया “Wed in India” की बात करती है, तो गोवा के व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट का ज़िक्र अपने आप ज़हन में उतर आता है। सामने लहराता नीला समंदर, पैरों तले सुनहरी रेत और सूरज की सुनहली किरणों से दमकता आसमान। हर दृश्य एक अलौकिक सौंदर्य का एहसास कराता है। विवाह जैसे पावन बंधन के लिए इससे बेहतर और रोमांटिक गंतव्य की कल्पना भी मुश्किल है।
उत्तर गोवा के मोरजिम बीच पर स्थित यह तटीय रिसोर्ट शोरगुल से दूर, लेकिन प्रकृति के बेहद करीब है। व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट वह जगह है जहाँ सिर्फ शादियाँ नहीं होतीं, बल्कि ज़िंदगी भर संजो लेने वाली यादें बनती हैं।
शादी हो या शादी की सालगिरह- व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट, गोवा हर जश्न को खास बना देने के अनगिनत बहाने देता है। सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शानदार कमरे, और ठीक सामने फैला हुआ अरबी सागर और खुला समुद्र तट। वाह ! यह रिसोर्ट विलासिता, सुकून और रोमांस का एक मुकम्मल संगम है।

गोवा का 'व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट' डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट लक्ज़री लोकेशनगोवा का 'व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट' डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट लक्ज़री लोकेशनगोवा का 'व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट' डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट लक्ज़री लोकेशनगोवा का 'व्हाइट व्हार्फ रिसोर्ट' डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट लक्ज़री लोकेशन
गोवा के प्रतिष्ठित फैशन हाउस ‘कोमो डिज़ाइनर कलेक्टिव’ के फाउंडर पल्लव ओझा और उनकी टीम के नेतृत्व में ये शानदार आयोजन का आगाज़ हुआ। व्हाइट व्हार्फ के परिसर को भव्य सजावट और शानदार अंदाज़ में एक खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन में तब्दील कर दिया गया। पूरा माहौल एक असली ‘बिग फैट इंडियन वेडिंग’ की भव्यता और रंगीनियत से सराबोर नजर आया, जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस खास मौके पर कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस अद्भुत आयोजन, रचनात्मकता और बेहतरीन प्रस्तुति की दिल खोलकर सराहना की।


देश में विवाह पर्यटन पर ज़ोर दिया जा रहा है। यह आर्थिक विकास और देश की विकासोन्मुख प्रयासों की सराहना करता है। पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास और संवर्धन, जिसमें विवाह पर्यटन भी शामिल है, संबंधित राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है। मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से विवाह पर्यटन सहित देश के विभिन्न पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा देकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों में सहयोग करता है।
पर्यटन मंत्रालय ने एक प्रचार अभियान “इंडिया सेज आई डू” शुरू किया है जिसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत को एक प्रमुख विवाह स्थल के रूप में प्रदर्शित करना है। इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट, सोशल मीडिया अभियान, इंफ्लुएंसर, ऑफलाइन और ऑनलाइन सक्रियताओं का लाभ उठाना है।

EDC Financial Assistance ad A4 Magazine ad - PRINT - 16 july_page-0001इस कार्यक्रम में भारत और विदेश के वेडिंग प्लानर, राज्य सरकारें, मीडिया, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू टूर ऑपरेटर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां शामिल हुईं। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विवाहों का पंजीकरण स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जाता है।
मार्च महीने में लोकसभा स्ट्रा में ये जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दी।

 

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें