गोवा में सुश्री जेवोन किम ने वंदे मातरम के भावपूर्ण गायन से बटोरी तालियां


वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दी गई यह मधुर प्रस्तुति

गोवा में सुश्री जेवोन किम ने वंदे मातरम के भावपूर्ण गायन से बटोरी तालियां

पणजी : गोवा में वेव्स फिल्म बाजार के उद्घाटन समारोह में दर्शकों को एक अप्रत्याशित और दिल क छू लेने वाला क्षण देखने को मिला, जब कोरिया गणराज्य की राष्ट्रीय असेंबली की सदस्य और सम्मानित अतिथि सुश्री जेवोन किम ने मंच पर आकर वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया।
राष्ट्र द्वारा देश के राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ मनाए जाने के अवसर पर उनकी दिल छू लेने वाली प्रस्तुति ने इस समारोह में एक गहरा अर्थपूर्ण रंग भर दिया। उनके गायन की गरिमा और सादगी से भाव-विभोर होकर पूरा सभागार खड़ा हो गया और उन्हें गर्मजोशी से स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने इस भाव-भंगिमा के लिए सुश्री किम की सराहना की, न केवल उनके गायन के लिए, बल्कि विशेष रूप से पूरे संस्करण को गाने के लिए उनकी प्रशंसा की। सुश्री किम का गायन मैत्री और सांस्कृतिक सद्भाव की उस भावना का प्रतीक था, जिसे वेव्स फिल्म बाज़ार जैसे आयोजन पोषित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों के समक्ष एक कोरियाई गीत भी प्रस्तुत किया, जिससे एक गर्मजोशी भरा अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ।

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें