
पणजी: गोवा राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026, 28 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गया है। मतदाताओं को गणना प्रपत्र (ईएफ) का वितरण पूरा हो चुका है और वर्तमान में गणना प्रपत्रों का संग्रह प्रगति पर है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि कृपया ध्यान दें कि मृत व्यक्ति या ऐसे व्यक्ति के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करना जो भारतीय नागरिक नहीं रह गया है या ऐसे मतदाता के मामले में जिसे पता है कि उसका नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर मौजूद है और वह एक से अधिक स्थानों के लिए गणना प्रपत्र जमा करता है और इस प्रकार गणना प्रपत्र में ऐसी घोषणा करता है जो झूठी है या वह जानता है या मानता है कि यह झूठी है या उसे विश्वास नहीं है कि यह सच है, यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय है।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.











