
मीरामार : गोवा में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की इस बार की उद्घाटन परेड बेहद खास रही। देश के विभिन्न हिस्सों से कई प्रोडक्शन हाउसेस और सांस्कृतिक दलों ने इसमें हिस्सा लिया। इन सबके बीच NFDC की झांकी अपनी अनोखी डिज़ाइन और चलायमान तत्वों के कारण सबसे अलग नज़र आया।
चित्ररथ पर लगाया गया विशाल प्रोजेक्टर और उसकी प्रोजेक्शन लाइट्स दर्शकों का मुख्य आकर्षण रहे। इस रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से NFDC ने भारतीय सिनेमा की यात्रा को प्रभावी ढंग से दर्शाया। भारतीय सिनेमा को नई दिशा देने और न्यू वेव सिनेमा आंदोलन की शुरुआत करने वाले संस्थान के रूप में NFDC ने इस टेबलो में अपनी इस विरासत को खूबसूरती से पेश किया।
टेबलो में NMIC और NFAI जैसे संलग्न विभागों को भी रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया।
इस टेबलो की कंटेंट क्यूरेशन सत्यजीत मंडले, द्वारा की गई, जबकि कला निर्देशन और प्रोडक्शन डिज़ाइन महेंद्र पोतदार ने सृजनशील तरिक के संभाला। पूरे कार्य को एम.डी. श्री प्रकाश मगदुम के मार्गदर्शन में पूर्ण कियागया।
कुल मिलाकर, NFDC का यह टेबलो IFFI 56 की परेड का एक बेहद क्लासी, अनोखा और सोच-समझकर बनाया गया आकर्षण साबित हुआ, जिसने दर्शकों और प्रतिभागियों का विशेष ध्यान अपनी ओर खींचा।

Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.











