
बेनौलीम : गोवा की नाइटलाइफ़ में एक नया सितारा चमक उठा है। ताज एक्सोटिका रिज़ॉर्ट एंड स्पा, गोवा के एडेगा कैमोएंस में अब हर शनिवार की शाम होगी “फेस्टा डी साबाडो”—जहाँ लज़ीज़ व्यंजन, हाथों से बने शानदार कॉकटेल और धड़कनों को तेज़ कर देने वाला संगीत मिलकर रचते हैं एक अविस्मरणीय शाम।
जब सूर्य की किरणें बेनौलीम के समंदर पर ढलती हैं, तो यह बार बदल जाता है क्लासिक सिनेमा के दृश्य में। आलीशान इंटीरियर, आकर्षक सजावट और उमंग से भरी महफ़िल तैयार करती है एक स्टाइल और परिष्कार से भरी शाम। मेहमान चाहें तो सिग्नेचर कॉकटेल के साथ रात की शुरुआत करें या फिर सीधे पहुँचें लाइव सीफ़ूड ग्रिल स्टेशन पर, जहाँ ताज़ा समुद्री पकवान विशेषज्ञ शेफ़्स द्वारा परोसे जाते हैं। इन व्यंजनों का स्वाद और भी निखर उठता है एडेगा कैमोएंस की विशेष मिक्सोलॉजी के साथ, और वहीं पास ही सजा डेज़र्ट काउंटर मोह लेता है अपने आर्टिसनल केक, पेस्ट्री और गोअन अंदाज़ की मिठास से।
शाम का रंग संगीत से और भी गहराता है। लाइव डीजे की धुनें ढलते सूरज के साथ सुनाई देती हैं सुकूनभरे रेट्रो ट्रैक में, और रात गहराते ही माहौल बदल जाता है ऊर्जावान बीट्स में, जो डांस फ्लोर को देर रात तक जीवंत बनाए रखते हैं। यह धुनें हैं उस जश्न की, जो पुराने दौर की शानो-शौकत और आज के उत्साह को एक साथ पिरो देती हैं।
चाहे आप सुकून तलाश रहे हों, दोस्तों संग जश्न मनाना चाहें, या फिर गोवा की रफ्तार पर खुद को समर्पित कर दें—फेस्टा डी साबाडो आपके हर मूड के लिए खास अनुभव लेकर आता है। स्टाइलिश होते हुए भी आरामदायक, लज़ीज़ होते हुए भी चंचल—यह शाम गोवा के शनिवार की रातों को एक नया आयाम देती है।
एडेगा कैमोएंस में हर छोटी-बड़ी बारीकी को खास अंदाज़ में सजाया गया है। फेस्टा डी साबाडो सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, बल्कि इंद्रियों के लिए एक दावत है—जहाँ हॉलीवुड का ग्लैमर और गोवा की बेफ़िक्र रूह एक साथ झिलमिलाते हैं।
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.











