गोवा में नए राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने ली शपथ

गोवा में नए राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने ली शपथ
गोवा में नए राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने ली शपथ

डोना पाउला: गोवा के नव नियुक्त राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू ने राजभवन, डोना पाउला के दरबार हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ दिलाने का कार्य बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक राधे ने किया।इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश व कोंडापल्ली श्रीनिवास, साथ ही कई सांसद और गोवा सरकार के मंत्रीगण उपस्थित रहे।

गोवा में नए राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने ली शपथ
गोवा में नए राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने ली शपथ

राज्यसभा सांसद सदानंद तनावड़े ने शपथ समारोह में शामिल होकर श्री राजू को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। इस दौरान उनकी नारा लोकेश से भी विशेष मुलाकात हुई, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पुत्र और मंत्री हैं।
राज्यपाल राजू का सार्वजनिक जीवन का समृद्ध अनुभव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहन प्रतिबद्धता, गोवा के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सांसद तनावड़े ने यह भी व्यक्त किया कि वे गोवा के विकास, जनकल्याण और सुशासन के लक्ष्य को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर गोवा के चौमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे।

https://goasamachar.in/archives/14302

https://www.narendramodi.in/hi/prime-minister-narendra-modi-meets-the-president-of-maldives-595680

 

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें