लंदन जा रहा एयर इंडिया की यात्री विमान भारत में दुर्घटनाग्रस्त

लंदन जा रहा एयर इंडिया की यात्री विमान भारत में दुर्घटनाग्रस्त
लंदन जा रहा एयर इंडिया की यात्री विमान भारत में दुर्घटनाग्रस्त

अहमदाबाद : एयर इंडिया का विमान AI171 (अहमदाबाद-लंदन) जिसमें लगभग 242 यात्री सवार थे, उड़ान भरने के दौरान अहमदाबाद (AMD) हवाई अड्डे के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

खबर है कि एक यात्री विश्वास कुमार जीवित है इस विमान हादसा में , जो किसी करिश्मा से कम नहीं।

इस बीच टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अहमदाबाद के पास गुरुवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना में अपने प्रियजन को खोने वाले प्रत्येक परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा देने की घोषणा की। समूह घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेगा और दुर्घटना में प्रभावित बी जे मेडिकल कॉलेज छात्रावास के पुनर्निर्माण में मदद करेगा। चंद्रशेखरन ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया।

242 लोगों को लेकर लंदन जा रहा यात्री विमान भारत में उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
‘अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रत हो गया । इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और फिलहाल, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे।’

-एयर इंडिया प्रवक्ता

अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।” – नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से मैं इतना दुखी हूं कि उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपदा प्रतिक्रिया बल को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।_ अमित शाह, गृह मंत्री

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं यात्रियों और चालक दल के परिवारों के साथ हैं_राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर से मैं बहुत चिंतित हूं। इस दुखद समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं_ डॉ. प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री, गोवा

https://goasamachar.in/archives/14098

https://hollywoodlife.com/feature/are-sydney-sweeney-glen-powell-dating-5377599/#google_vignette

Goa Samachar
Author: Goa Samachar

GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Digital Griot

और पढ़ें