ऑपरेशन सिंदूर

नई दिल्ली: भारत की पहलगाम पर प्रतिक्रया। 7 मई 2025 को रात एक बजकर 30 मिनट पर भारत की सेना ने 9 आतंकी ठिकानो पर हमला किये , जिसमे 90 से अधिक आतंकी ढेर हो गया। ऑपरेशन जारी है।
ठीक 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले का बदला ले लिया। पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है। भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘विश्व को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।’
इस पूरे ऑपरेशन पर भारत के प्रधानमंत्री नजर बनाए हुए हैं। हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के साथ किया गया। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी 9 ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया, जिससे पाकिस्तान में कोई भी नागरिक या सैन्य ढांचा प्रभावित नहीं हुआ। यह हमला 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई का हिस्सा था, जिसमें जम्मू-कश्मीर में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी।
पीएम मोदी ने बारीक नजर बनाई रखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रात भर ऑपरेशन की प्रगति पर बारीकी से नजर रखी। सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभियान योजना के अनुसार आगे बढ़े। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि हमले केंद्रित, नपे-तुले और उकसावे के नहीं थे। लक्ष्य, जिन्हें ज्ञात आतंकी शिविर और बुनियादी ढांचे के रूप में पहचाना गया था, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों से बात करके उन्हें इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। उन्होंने सेना के जवानों की बहादुरी और समर्पण की सराहना की। रक्षा मंत्रालय जल्द ही इस ऑपरेशन के बारे में और जानकारी देगा। इससे लोगों को इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी मिल सकेगी। भारत ने हमेशा आतंकवाद का विरोध किया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का एक और उदाहरण है।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। भारत ने इस ऑपरेशन में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में बहावलपुर, मुरीदके से चक अमरू,सियालकोट तक तबाही मचाई। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। इसमें शामिल है सिर्फ आतंकवादी ठिकाने।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान का JF-17 मार गिराया गया। भारत ने आकाश मिसाइल सिस्टम से इस विमान को मार गिराया।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर बेहद सटीक तरीके से अंजाम दिया। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के सटीक निशाना लगाने वाले हथियार इस्तेमाल किए गए। सेना ने कामिकेज़ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। कामिकेज़ ड्रोन, जिन्हें लोइटरिंग गोला बारूद भी कहा जाता है, ऐसे हथियार हैं जो सीधे अपने लक्ष्य से टकराकर उसे नष्ट कर देते हैं। इनमें एक वारहेड होता है, जो धमाका करता है।पाकिस्तान की नजर भारत में 7 मई को होनी वाली मॉक ड्रिल पर थी लेकिन भारत ने इससे पहले ही पाकिस्तान में स्थित उसके आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक कर दी।
https://hollywoodlife.com/feature/rihanna-kids-5152992/

Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.












