
अगले तीन दिनों के लिए सभी सरकारी समारोह रद्द किए जाने का निर्देश:गोवा सरकार
शिरगाओं : श्री देवी लाईराई यात्रा के दौरान स्निर्गाव में हुई दुखद भगदड़ की घटना को देखते हुए,सावंत सरकार ने अधिकारियों से मिलकर एक तथ्य खोज जांच समिति गठित की है, जिसमे संदीप जैक्वेस, गोवा सरकार गृह विभाग (सामान्य) सचिवालय पोरवोरिम – गोवा आयुक्त-सह-सचिव (राजस्व) श्रीमती वर्षा शर्मा, डीआरेंज , श्री प्रवीमल अभिषेक, निदेशक (परिवहन) ,श्री टीकम सिंह वर्मा, एसपी, दक्षिण गोवा शामिल है , को आदेश दिया समिति तुरंत घटनास्थल का दौरा करेगी और तथ्यान्वेषण जांच शुरू करेगी तथा 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
गोवा के राज्यपाल श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने शिरगाव के लैराई देवी जात्रा में हुई दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
यह सूचित किया जाता है कि राज्यपाल श्री पिल्लई गोवा में हुई इस हालिया घटना के मद्देनजर केरल के आधिकारिक दौरे से तुरंत गोवा लौट रहे हैं और घटना के दौरान प्रभावितों को अधिकतम सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और स्थानीय अधिकारियों के साथ इस मामले पर चर्चा भी करेंगे।
शिरगाओ में श्री देवी लाईराई यात्रा के दौरान हुई दुखद भगदड़ की घटना को देखते हुए तथा मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गोवा सरकार ने निर्देश दिया है कि अगले तीन दिनों में होने वाले सभी सरकारी समर्थित उत्सव कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह रद्द या स्थगित कर दिए जाएं। सभी विभागाध्यक्षों, सरकारी निगमों और स्वायत्त निकायों को इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
इस बावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत से बात कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया तथा इस कठिन समय में अपना पूर्ण सहयोग देने की पेशकश की है ।
रिपोर्ट लिखने तक इस भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की की मौत हो गयी और कई अभी ख्याल है , जबकि कुछ श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Image Courtesy : Social Media
Author: Goa Samachar
GOA SAMACHAR (Newspaper in Rajbhasha ) is completely run by a team of woman and exemplifies Atamanirbhar Bharat, Swayampurna Goa and women-led development.












